कार दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

ओडिशा के चंपुआ में एनएच-20 पर थार कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

जैंतगढ़: चंपुआ थाना अंतर्गत एन एच 20 की, बुधवार रात 10.15 की.मृतक त्रिलोचन आपट,पिता कोईफुलो आपट , माता भास्कर आपट चाचा घायल ,रणजीत आपट पुत्र चंपुआ थाना अंतर्गत एन एच 20 पर रजिया गांव के पास एक थार कार दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई.

जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना बुधवार रात्रि 10.15 की है.तेज रफ्तार , तेज बारिश और तीखा मोड़ घटना का कारण बना.जानकारी के अनुसार जल्दी मेडिकल पहुंच कर इलाज कराने के चक्कर में घटना घटी.जिस स्थान पर घटना घटी है उसे दुर्घटना जोन कहा जाता है. विनाशकारी राष्ट्रीय राजमार्ग ने तीन लोगों की जान ले ली.

थार वाहन नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल. यह दुखद सड़क दुर्घटना चंपुआ के पास रजिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 20 पर हुई. तेज गति से जा रही एक थार वाहन तेज बारिश और तीखे मोड के कारण नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.

बीती रात करीब 10.15 बजे सिजुकला गांव के त्रिलोचन आपाट को पेट दर्द हो रहा था और उन्हें उनके बेटे रंजीत आपाट, पत्नी कैफुल आपाट और चंपुआ के चाचा भास्कर आपाट थार वाहन में चंपुआ अनुमंडल अस्पताल का रहे थे. जल्दी पहुंच कर इलाज कराने के चक्कर में तेज गति से जा रही गाड़ी नियंत्रण खो बैठी और रजिया के पास सड़क किनारे एक आम के पेड़ से टकरा गई तीनों घायलों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस द्वारा क्योंझर सदर हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन, ले जाते समय रास्ते में ही पिता त्रिलोचन और मां कैफुल की भी मौत हो गई. रंजीत को गंभीर हालत में क्योंझर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर चंपुआ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Nadeem

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >