Chaibasa News : उलीहातु में युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना अंतर्गत उलीहातु गांव में शुक्रवार देर शाम 45 वर्षीय व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी.

चाईबासा.

मुफस्सिल थाना अंतर्गत उलीहातु गांव में शुक्रवार देर शाम 45 वर्षीय व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान विष्णु भोंज के रूप में हुई है. वह उलीहातु का रहने वाला था. घटना के बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी सचिन बिरुली को रात में ही गिरफ्तार कर लिया. ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार शाम को गांव में मनसा देवी की प्रतिमा विसर्जन को लेकर जुलूस निकाला गया था. इसी दौरान विष्णु भोंज और सचिन बिरुली एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. दोनों नशे की हालत में थे. रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विष्णु भोंज ने सचिन का गला दबाने की कोशिश की, जिसके बाद सचिन ने बाइक रोककर उसके साथ मारपीट की और पास में पड़े पत्थर से सिर कूच दिया. घटना के बाद सचिन बिरुली ने घर जाकर विष्णु के परिजनों को खुद पूरी घटना की जानकारी दी. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही गांव पहुंची और आरोपी सचिन बिरुली को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >