Chaibasa News : कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर संकोसाई के पास रविवार सुबह करीब 5 बजे कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी.

चाईबासा.

चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर संकोसाई के पास रविवार सुबह करीब 5 बजे कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार मो. समरूद्दीन उर्फ दानिश (21) की मौत हो गयी. वह बड़ी बाजार आसरा मस्जिद चौक के रहने वाला था. जबकि उसका साथी मो. अमीर घायल हो गया. वह कुम्हारटोली साहिल चौक का रहने वाला है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. रास्ते में समरूद्दीन की मौत हो गयी. इसके बाद उसका शव सदर अस्पताल वापस लाया गया. समरूद्दीन के सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आयी थीं, जबकि अमीर के कंधे और पैर में चोटें हैं. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.

दोस्त को चक्रधरपुर स्टेशन से लेकर लौट रहा था समरूद्दीन

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से चक्रधरपुर से चाईबासा लौट रहे थे. वहीं कार चाईबासा से चक्रधरपुर जा रही थी. संकोसाई के पास दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद कार सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी. कार में सवार महिला और चालक को मामूली चोटें आयी हैं. मृतक के भाई ने बताया कि समरूद्दीन अपने दोस्त अमीर को चक्रधरपुर स्टेशन से लेने गया था. अमीर हाल ही में केरल से लौटा था. वहीं, कार सवार लोग महुलसाई (चाईबासा) निवासी थे और रांची जा रहे थे. कार चालक के अनुसार, बाइक सवार तेज गति से चल रहे थे और कटिंग करते हुए सामने आ गए, जिससे टक्कर टालना संभव नहीं हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >