Chaibasa News : रक्तदान के लिए आगे आए युवा वर्ग : एसपी

कारगिल शहीद राम भगवान केरकेट्टा की पुण्यतिथि पर उरांव समाज के तत्वावधान में शनिवार को सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

चाईबासा.

कारगिल शहीद राम भगवान केरकेट्टा की पुण्यतिथि पर उरांव समाज के तत्वावधान में शनिवार को सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर का उद्घाटन उपविकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, सिविल सर्जन सुशांतो कुमार माझी और अस्पताल उपाधीक्षक शिवचरण हांसदा ने शहीद राम भगवान केरकेट्टा की तसवीर पर पुष्पांजलि कर किया. इससे पूर्व उरांव समाज संघ की ओर से पोस्ट ऑफिस चौक स्थित शहीद शहीद राम भगवान केरकेट्टा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. उरांव समाज संघ के अध्यक्ष संचू तिर्की ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान 13 सितंबर 1999 को राम भगवान केरकेट्टा शहीद हो गये थे.

रक्तदाताओं को मिला प्रमाण पत्र

मौके पर पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है. रक्त से किसी मरीज का जीवन बचता है. इस अभियान के लिए समूह के प्रत्येक सदस्य धन्यवाद के पात्र हैं. रक्तदान के लिए युवा वर्ग आगे आये. शिविर में 5 पुलिसकर्मी एवं सीआरपीएफ कोबरा के 5 जवानों ने भी रक्तदान किया. रक्तदाताओं को अतिथि के हाथों प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पारस राणा, एसडीपीओ बहामन टूटी, उद्योगपति मुकुंद रुंगटा, सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार के अलावा जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन, राजश्री सवैंया, लालू कुजूर, सहदेव किस्पोट्टा, अनिल लकड़ा, बाबूलाल बरहा, लक्ष्मण बरहा, जवाहर लाल बंकिरा, त्रिशानू राय, प्रताप कटिहार, अर्जुन बानरा, मानकी कुदादा, नवल कच्छप, विष्णु मिंज, सुमित बरहा, किशन बरहा, रोहित खलखो, रोहित लकड़ा, संजय नीमा, पंकज खलखो, राजकमल लकड़ा, गणेश कच्छप, जोगिंदर खलखो, मोतहसीन, कृष्णा कुजूर, करमा कुजूर, सौरव मिंज, चंदन कच्छप, बिट्टू कच्छप, देशप्रेमी लकड़ा, विजयलक्ष्मी लकड़ा, लक्ष्मी कच्छप, निर्मला लकड़ा, लक्ष्मी बरहा, विकास कच्छप, ईश्वर कच्छप, संतोष टोप्पो, मो फिरदोश, सागर कुंकल, दुर्गा तिर्की, पवन कुजूर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >