Chaibasa News : ट्रेनों में मुसाफिर बन यात्रियों के सामान की सुरक्षा करेंगे आरपीएफ के जवान

त्योहारी सीजन में चल रही भीड़ व ट्रेनों में हो रही चोरी को रोकने के लिए आरपीएफ मुसाफिर बनकर यात्रियों के सामानों की सुरक्षा करेगा.

चक्रधरपुर.

त्योहारी सीजन में चल रही भीड़ व ट्रेनों में हो रही चोरी को रोकने के लिए आरपीएफ मुसाफिर बनकर यात्रियों के सामानों की सुरक्षा करेगा. इसके लिये आरपीएफ ने स्कॉट टीम व टास्क फोर्स बनायी है, जो हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर सक्रिय रहेगी. पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों में खासकर एसी बर्थ में यात्रियों के सामान चोरी होने की घटनाएं बढ़ी हैं. आरपीएफ का कहना है कि वह ट्रेनों में यात्रियों से टिकट पूछ नहीं सकता. ऐसे में ट्रेन से सामान लेकर उतरने वाले शख्स व उसके सामान की पहचान नहीं हो पाती. वहीं बगैर रिजर्वेशन के भी एसी में सफर करने वाले बदमाशों की पहचान करना मुश्किल होता है. इसलिए ट्रेनों में आरपीएफ की मौजूदगी बढ़ा दी गयी है. वहीं आरपीएफ की पिछली बैठक में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी शंकर कुट्टी ने आरपीएफ को सख्त निर्देश देते हुए ट्रेनों में बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

ट्रेनों में यात्रियों के सामानों की चोरी को रोकने के लिए स्कॉट टीम गठित की गयी है. ट्रेनों में निरंतर गश्ती की जा रही है. चोरी की घटनाओं में आरोपी को पकड़ कर कार्रवाई की जा रही है.

-कमलेश सोरेन, आरपीएफ ओसी प्रभारी, चक्रधरपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >