Chaibasa News : पहली बारिश में उखड़ गयी भ्रष्टाचार की सड़क

जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय के टाउन में 900 मीटर लंबी सड़क पहली बरसात में टूट गयी.

जगन्नाथपुर.

जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय के टाउन में 900 मीटर लंबी सड़क पहली बरसात में टूट गयी. सड़क उखड़ने से अब कंक्रीट की जगह सिर्फ गिट्टी दिख रही है. जलजमाव की समस्या ने लोग परेशान हैं. लोगों का कहना है कि सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है. इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. यह सड़क जगन्नाथपुर चौक से सिंह मार्केट व भोतु दुकान तक डीएमएफटी फंड से बनी थी. इसका शिलान्यास विधायक सोनाराम सिंकु ने किया था. ग्रामीणों ने कहा कि पुरानी सड़क की स्थिति इससे बेहतर थी. इसकी उच्चस्तरीय जांच नहीं हुई, तो आंदोलन करेंगे.

विकास कार्यों में लूट जारी : गीता कोड़ा

पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि अन्य सड़कों की हालत खराब है. डीपासाई-मालुका सड़क बदहाल है. इसकी जांच होनी चाहिए. ठेकेदार और अधिकारी विकास के बजाय लूटने में लगे हैं

तीन माह में सड़क का उखड़ना दुर्भाग्यपूर्ण : सोनाराम सिंकू

विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि ऐसे संवेदक पर कड़ी कार्रवाई हो, जो जनता और जिले का फंड लूट रहे हैं. जगन्नाथपुर मार्केट के अंदर बनी सड़क का दो-तीन माह में उखड़ जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. विभाग को लिखकर कार्रवाई की मांग करेंगे. जरूरत पड़ी, तो ब्लैकलिस्ट कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >