Chaibasa News : जगन्नाथपुर के दास टोला जाने वाली सड़क कीचड़मय, परेशानी

बारिश से लोगों का जीना मुहाल, कारोबार भी प्रभावित

जगन्नाथपुर. मुख्य बाजार से मदन मोहन दुकान, सिद्धि विनायक होते हुए दास टोला तक जाने वाली सड़क बारिश के चलते कीचड़मय हो चुकी है. लगातार बारिश से कचरा फैलने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. इस सड़क से होकर प्रतिदिन सैकड़ों लोग बाजार, दुकान और अपने घर आते-जाते हैं, लेकिन वर्तमान में हालात ऐसे हैं कि सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और गंदे पानी का जमाव है. नालियों में निकासी व्यवस्था ठप होने से पानी नहीं निकल पा रहा है. इससे लोग कीचड़ में चलने को विवश हैं. दुकानदारों की हालत भी काफी खराब है. ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे व्यापार ठप पड़ा है. वहीं सड़क किनारे रहने वाले स्थानीय निवासी भी इससे बुरी तरह प्रभावित हैं. लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यदि फ्लैग मार्च आदि में कोई बड़े अधिकारी का आना होता है तब प्रशासन को इस सड़क की परवाह होती है. अन्य दिनों में इस सड़क पर प्रशासन झांकने तक नहीं आते हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द इस सड़क की मरम्मत करवाई जाए और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए. ताकि लोगों को राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >