Chaibasa News : कोलकाता के प्रसिद्ध मंदिर के प्रारूप में दिखेगा पंडाल

चाईबासा के बड़ी बाजार हिंद चौक कुम्हारटोली दुर्गा पूजा पंडाल इस साल खास होगा. यहां कोलकाता के प्रसिद्ध मंदिर के प्रारूप में भव्य पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है.

चाईबासा .

चाईबासा के बड़ी बाजार हिंद चौक कुम्हारटोली दुर्गा पूजा पंडाल इस साल खास होगा. यहां कोलकाता के प्रसिद्ध मंदिर के प्रारूप में भव्य पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है. यह श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. इस साल हिंद चौक दुर्गा पूजा समिति 100 साल पूरा कर रही है. पूजा समिति की स्थापना वर्ष 1926 में हुई थी. तबसे प्रत्येक वर्ष मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है. इस साल पूजा समिति डायमंड जुबिली मना रही है. पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए सजावट के सामान कोलकाता से मंगाये जा रहे हैं. बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है.

गुरिल्ला की झांकी रहेगा आकर्षण का केंद्र

यहां विभिन्न प्रकार की झांकियां भी बनायी जा रही है. गुरिल्ला की झांकी आकर्षण का केंद्र होगा. यह श्रद्धालुओं को अनोखा और अद्भूत अनुभव देगा. समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हिंद चौक दुर्गा मंदिर पूजा पंडाल अपनी भव्यता से सभी को मंत्रमुग्ध कर देगा. पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है. बंगाल के चंदन नगर की लाइटिंग लोगों को विशेष रूप से आकर्षित करेगी.

पूजा कमेटी के सदस्य

इस पूजा समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र प्रसाद साव, उपाध्यक्ष राजू प्रजापति व सागर प्रजापति, सचिव सुशील मिश्रा, संयुक्त सचिव विजय कुमार व कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार हैं. संरक्षक में अशोक प्रजापति, अरुण प्रजापति, किंकर प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, गिरिधारी राम व मदन राम हैं. लाइटिंग प्रभारी रवि, वसीम प्रकाश, सूरज व विकास कुमार हैं. झांकी प्रभारी भोलू, कुलदीप, अनिल व सूरज हैं. पंडाल प्रभारी सुनील विश्वकर्मा हैं. चंदा प्रभारी सुशील, अमित, चंदन, बबलू, रमेश, राकेश, कुंदन, सत्या, राजन व रिशु हैं. सदस्यों में ललित, अशोक, प्रणय, राजीव, अनूप, अनिल, राजू, अजय, बिट्टू, अजय, हीरा, कुंदन, आलोक, अरविंद, सुबीर, नकुल, मोहन, अजीत, संजू, अविनाश, आकाश, रासबिहारी, संजय, अमित, अमन और आयुष एवं गोपू शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >