Chaibasa News : पोषण रथ को डीसी-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

समाहरणालय परिसर से उपायुक्त चंदन कुमार और एसपी अमित रेणु ने संयुक्त रूप से डीडीसी संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय पोषण माह-2025 के तहत तीन पोषण रथ एवं सेविका स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया.

चाईबासा.

समाहरणालय परिसर से उपायुक्त चंदन कुमार और एसपी अमित रेणु ने संयुक्त रूप से डीडीसी संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय पोषण माह-2025 के तहत तीन पोषण रथ एवं सेविका स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया. इस अवसर पर सभी ने “कुपोषण मुक्त झारखंड” के संकल्प के तहत “सही पोषण-देश रोशन” की शपथ ली. साथ ही जन जागरुकता के लिए हस्ताक्षर अभियान एवं पोषण पर आधारित सेल्फी गतिविधि का भी आयोजन किया गया.

उपायुक्त चंदन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह हर साल सितंबर महीने में पूरे देश में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य बच्चों, किशोरियों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है. वर्ष 2025 का आठवां राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितंबर से 16 अक्तूबर तक “सही पोषण-स्वस्थ जीवन” थीम के तहत आयोजित किया जाएगा. इसमें विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, एनीमिया की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, प्रसव पूर्व जांच और पोषण परामर्श जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. सभी सरकारी एवं सामाजिक संगठनों की भागीदारी से हर घर तक पोषण जाुकता पहुंचाना मुख्य लक्ष्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >