Chaibasa News : टाटा और आदित्यपुर ट्रांसफर हो सकेंगे ट्रैक मेंटेनर

चक्रधरपुर रेल मंडल में रनिंग स्टाफ के लिए बड़ी पहल, मेन लाइनों में ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर रेलमंडल के ब्रांच लाइनों में कार्यरत रनिंग स्टाफ के लिए राहत भरी खबर सामने आयी है. अब उन्हें मेन लाइनों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जल्द ही इन कर्मचारियों को ब्रांच लाइनों से टाटानगर, आदित्यपुर और सीनी जैसे प्रमुख स्टेशनों में आने का विकल्प मिलेगा.

मेनलाइन में आने का मिलेगा विकल्प :

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के मंडल संयोजक एमके सिंह ने रनिंग स्टाफ की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर अपर मंडल रेल प्रबंधक बिनय कुजूर और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. ऋषभ सिन्हा से वार्ता की. इस दौरान रेल अधिकारियों ने यूनियन को आश्वासन दिया कि टाटानगर और आदित्यपुर लॉबी में आने के इच्छुक कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर विकल्प प्रदान किया जाएगा.

लंबित भत्तों के भुगतान की मांग :

वार्ता के दौरान एमके सिंह ने रनिंग स्टाफ के बकाया भत्तों के शीघ्र भुगतान की भी मांग की. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को उनके हक का भुगतान समय पर मिलना चाहिए. गुरुवार को झारसुगुड़ा, राउरकेला, बंडामुंडा, डांगुवापोसी और जरुली समेत अन्य ब्रांच लाइनों के दर्जनों रनिंग स्टाफ ने मेंस यूनियन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं. कर्मचारियों ने ट्रांसफर, भत्तों और कार्य स्थितियों से जुड़े मुद्दों पर समाधान की मांग की. इस दौरान एआर राय, विश्वजीत बारिक, आरएन साहा, अर्घ विश्वास, आरके तिवारी और जितेंद्र कुमार मौजूद थे.

दक्षिण पूर्व रेलवे को मिले नये महाप्रबंधक यूनियन ने जतायी विकास की उम्मीद

चक्रधरपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे के नए महाप्रबंधक सौमित्र मजूमदार के पदभार ग्रहण करने पर ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन (दपू रेलवे) के महामंत्री व सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है. यूनियन ने उम्मीद जतायी है कि उनके नेतृत्व में रेलवे के विकास कार्यों में तेजी आएगी. रेल जीएम से मुलाकात के बाद यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने कहा कि श्री मजूमदार लंबे समय से दक्षिण पूर्व रेलवे की व्यवस्था से जुड़े रहे हैं, जिससे उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गयी है. उन्होंने विश्वास जताया कि नयी तकनीकों के माध्यम से ट्रैक मेंटेनरों की स्थिति में सुधार होगा और कार्य प्रणाली अधिक सुरक्षित बनेगी. यूनियन ने यह भी उम्मीद जतायी कि ट्रैक मेंटेनरों की लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा. चांद मोहम्मद ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान से कार्य क्षमता और मनोबल दोनों में वृद्धि होगी. रेल जीएम से मिलने वालों में यूनियन के जोनल महामंत्री सियाराम कुमार, निर्मल कुमार जाना, धनंजय सिंह, गंगाधर प्रधान, लालू कुजूर, सुनील कुमार, एम. पपाया, गुरुचरण, अजय कुमार प्रधान और राम समुज यादव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >