Chaibasa News : कुड़मी समाज का रेल टेका आंदोलन कल

आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा कुड़मी जाति को एसटी की सूची में शामिल करने और कुड़माली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने के मांग को लेकर 20 सितंबर को रेल टेका आंदोलन किया जायेगा.

सोनुआ.

आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा कुड़मी जाति को एसटी की सूची में शामिल करने और कुड़माली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने के मांग को लेकर 20 सितंबर को रेल टेका आंदोलन किया जायेगा. पश्चिमी सिंहभूम जिले में चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ में रेल टेका आंदोलन होगा. इसमें कोल्हान के तीनों जिला पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के कुड़मी समाज के हजारों लोगों का जुटान होगा. कुड़मी समाज के युवा आंदोलनकारी नेता अमित महतो के नेतृत्व में समाज के युवा तीनों जिले के कुड़मी जाति समाज के गांवों में बैठक कर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं. अमित महतो के मुताबिक सोनुआ में रेल टेका आंदोलन में 20 हजार लोगों के शामिल होने की तैयारी की जा रही है. इसके अलावा तीनों जिले के समाज के जो लोग सोनुआ नहीं पहुंच पायेंगे, वे अपने क्षेत्र के रेलवे स्टेशन में रेल टेका आंदोलन में शामिल होंगे.

आदिवासी संगठनों को बहकाने का काम कर रहे है बाहरी लोग

: अमित

कुड़मी समाज के रेल टेका आंदोलन को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिले में भी आदिवासी संगठनों द्वारा विरोध करने के बारे में अमित महतो ने कहा कि आदिवासी समाज के जो लोग विरोध कर रहे हैं, उन्हें कुछ बाहरी तत्व बहकाने का काम कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >