Chaibasa News : पूजन से विसर्जन तक दिखती है इतिहास की झलक

जिले की चक्रधरपुर पुरानीबस्ती में आदि दुर्गा पूजा समिति की ओर से यहां वर्ष 1912 से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है.

चक्रधरपुर.

जिले की चक्रधरपुर पुरानीबस्ती में आदि दुर्गा पूजा समिति की ओर से यहां वर्ष 1912 से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है. इस दुर्गा पूजा की प्रमुख पहचान विजयदशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के वक्त विशाल मशाल जुलूस निकाला जाता है. श्रद्धालु हाथों में मशाल लिए सैकड़ों लोग मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा को कंधों पर उठाकर जय दुर्गा के जयकारे का साथ विसर्जन जुलूस निकालते हैं.

माना जाता है कि इस जुलूस की शुरुआत 1857 में महाराजा अर्जुन सिंह ने की थी. सबसे पहले चक्रधरपुर- पोड़ाहाट के महाराजा अर्जुन सिंह और उनके पूर्वज यह पूजा अपने राजमहल में करते थे. 1912 में इस पूजा की जिम्मेदारी जनता को सौंपी गयी. तब से पुरानीबस्ती में आदि दुर्गा पूजा कमेटी यहां पूजा करती आ रही है. 1857 से चली आ रही परंपरा: समाजसेवी सदानंद होता ने बताया कि मां दुर्गा का विसर्जन जुलूस सबसे अद्भुत होता है. आदि काल की तरह हाथों में मशाल लिए सैकड़ों लोग मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा को कंधे पर उठाकर जयकारे के साथ विसर्जन जुलूस निकालते हैं. यह परंपरा 1857 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान महाराजा अर्जुन सिंह ने शुरू की थी. महाराजा अर्जुन सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ आजादी का बिगुल फूंका था. महल छोड़कर जंगल में रहते थे. इस दौरान विजयादशमी को महाराजा अर्जुन सिंह वेश बदलकर वनवासियों के साथ मां दुर्गा के पूजा में शामिल हुए थे. मशाल जुलूस के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस का शुभारंभ किया था. तभी से यह परंपरा चली आ रही है.

श्रीश्री आदि दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दयानंद पाणि

दयानंद पाणि को अध्यक्ष व लोवो मंडल, टूला पति, सपन मिस्त्री को उपाध्यक्ष चुना गया, जबकि सचिव अशोक षाड़ंगी को मनोनीत किया गया. इसके अलावा समिति में सह सचिव का दायित्व सूरज मोहंती, देवेन मंडल, जयप्रकाश दास तथा कोषाध्यक्ष पवित्र मोहन मंडल को सौंपा गया. सदस्य के रूप में बिजन मंडल, बापी दास, रामकृष्ण मंडल, उत्तम नंदा, प्रकाश मंडल, आशीष नंदा, दीपक षाड़ंगी, आशिम नंदा, सुदामा माझी, अश्विनी दास, अमरजीत आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >