Chaibasa News : मेरीटोला पंडाल में दिखेगा नारी शक्ति का स्वरूप

चाईबासा के श्रीश्री सनातन दुर्गापूजा समिति, मेरीटोला द्वारा इस वर्ष दुर्गापूजा पंडाल को नारी शक्ति की थीम पर सजाया जा रहा है.

चाईबासा.

चाईबासा के श्रीश्री सनातन दुर्गापूजा समिति, मेरीटोला द्वारा इस वर्ष दुर्गापूजा पंडाल को नारी शक्ति की थीम पर सजाया जा रहा है. समिति हर साल अलग-अलग थीम पर भव्य पंडाल का निर्माण करती है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहता है.

बंगाल के कारीगर बना रहे पंडाल

इस वर्ष का पंडाल बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा है, जबकि प्रतिमा का निर्माण स्थानीय मूर्तिकार संटू प्रजापति द्वारा किया जा रहा है. पंडाल निर्माण में लगभग साढ़े तीन लाख रुपये और प्रतिमा निर्माण में 90 हजार रुपये की लागत आ रही है. पूजा समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा प्रतिमा को अजंता शैली में बनाया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी. पंडाल के चारों ओर भव्य लाइटिंग की व्यवस्था भी की जा रही है.

1946 में हुई थी समिति की स्थापना

श्रीश्री सनातन दुर्गापूजा समिति की स्थापना वर्ष 1946 में हुई थी. इसके पहले अध्यक्ष स्व. जागेश्वर चौरसिया और सचिव स्व. महावीर प्रसाद यादव थे. तब से लेकर अब तक यह पूजा निरंतर आयोजित की जाती रही है. इसके अलावा मोहल्ले के सभी युवा समिति के सक्रिय सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >