Chaibasa News : गुवा में सेल के सफाई कर्मी आज से बेमियादी हड़ताल पर

गुवा सेल खदान के सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के बैनर तले शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे.

गुवा.

गुवा सेल खदान के सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के बैनर तले शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. सफाई कर्मियों ने बताया कि रोईदास करुवा को सेल के सुलभ शौचालय में सफाई कार्य के लिए नियुक्त किया गया था. उसे कार्य से बैठा दिया गया है. उसे पुनः कार्य पर बहाल किया जाये. वहीं, किशन गोच्छाइत को कार्य से हटा दिया गया है. उसे तत्काल कार्य में बहाल किया जाये. सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ायी जाये.

वर्तमान में सफाई कर्मियों को मूल वेतन के अतिरिक्त 10 प्रतिशत दिया जाता है, उसे बढ़ाकर 40 प्रतिशत किया जाये. जिन सफाई कर्मियों को प्रबंधन की ओर से आवास आवंटित नहीं किया गया, उन्हें तीन हजार रुपये प्रतिमाह आवास भत्ता के रूप में दिया जाये. आवास आवंटन में सफाई कर्मियों को प्राथमिकता दी जाये. सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी कि जबतक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तबतक कार्य पर नहीं लौटेंगे. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने कहा कि हमारी सफाई कर्मियों की मांगें नयी नहीं हैं. हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है. मजबूरन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है. जब तक लिखित समझौता नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >