Chaibasa News : चाईबासा : महिला से छिनतई का फरार आरोपी गया जेल

मुफस्सिल थाना के पुराना चाईबासा मार्ग पर करणी मंदिर से आगे 9 सितंबर को महिला से छिनतई मामले में तीसरा आरोपी अभिषेक पांडेय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

चाईबासा.

मुफस्सिल थाना के पुराना चाईबासा मार्ग पर करणी मंदिर से आगे 9 सितंबर को महिला से छिनतई मामले में तीसरा आरोपी अभिषेक पांडेय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी अभिषेक पांडेय चाईबासा के मधु बाजार मोहल्ला का रहने वाला है. वह फरार चल रहा था. इससे पहले पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में दो आरोपी हर्ष जोशी और विशाल पूर्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. 9 सितंबर को मुफस्सिल थाना के कुंदुबेड़ा गांव निवासी नागी पूर्ति के बयान पर थाना में अज्ञात के खिलाफ बैग छिनतई का मामला दर्ज कराया गया था.

महिला ने बताया था कि खराब मोबाइल को बनवाने के लिए शहर आयी थी. मोबाइल बनवाने के बाद शाम करीब 5 बजे साइकिल से घर जा रही थी. साइकिल के आगे बैग रखी थी. गांधी टोला करणी मंदिर से कुछ दूरी पर स्कूटी सवार पर तीन युवक आये और साइकिल से बैग लेकर भाग निकले. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले हर्ष जोशी और विशाल पूर्ति को गिरफ्तार किया. आरोपी हर्ष जोशी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक पांडेय के घर से महिला से लूटे गये सामान को बरामद कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >