Seraikela Kharsawan News : शौच जा रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

टोंटो थाना के डुंडुचु गांव के पास हुई घटना

चाईबासा. टोंटो थाना के डुंडुचु गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी. मृतका सुनीता चौधरी (29) डुंडुचु निवासी गोपी चौधरी की पत्नी थी. उसे घायलावस्था में गुरुवार रात करीब 12 बजे सदर अस्पताल लाया गया. यहां इलाज के क्रम में कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गयी. शुक्रवार सुबह में सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पति गोपी चौधरी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9.30 बजे उसकी पत्नी शौच के लिए घर से बाहर गयी थी. सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया. पत्नी के शरीर पर चक्का चढ़ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. धक्के मारने के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक फरार गया. घटना के बाद उसकी पत्नी चिल्लायी. आवाज सुनकर मेरी मां घर से निकली तो बहू को घायल देखा. पत्नी घायलावस्था में किसी तरह घर पहुंची. उसके सिर और छाती में काफी चोट लगी थी. उन्होंने बताया कि पत्नी को पहले चाईबासा के दो निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सक नहीं मिलने पर पत्नी को सदर अस्पताल लाया. यहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गयी. हमारे दो बच्चे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >