विशेष लोक अदालत में 187 चेक बाउंस मामलों का निपटारा, 1.40 करोड़ रुपये का समझौता

चाईबासा में आयोजित विशेष लोक अदालत में 187 चेक बाउंस मामलों का सफल निपटारा किया गया, जिसमें 1.40 करोड़ रुपये का समझौता हुआ। जानें पूरी खबर।

प्रतिनिधि, चाईबासा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में चेक बाउंस से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने कहा कि वर्तमान परिवेश में विशेष लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है. इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और लोग आपसी सहमति से विवादों के त्वरित समाधान के लिए इसका लाभ उठा रहे हैं.


उन्होंने बताया कि चार बेंचों का गठन कर प्री-लिटिगेशन के 157 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें 1,89,867 रुपये का समझौता हुआ. वहीं विभिन्न न्यायालयों में लंबित 30 मामलों का निपटारा कर 1 करोड़ 38 लाख 37 हजार 107 रुपये का समझौता कराया गया. इस प्रकार कुल 187 मामलों का सफल निष्पादन हुआ और 1 करोड़ 40 लाख 26 हजार 974 रुपये के दावों का समझौते के माध्यम से निस्तारण किया गया। प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने बताया कि 3 से 17 जुलाई तक प्री-सीटिंग आयोजित की गयी थी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bhagirathi Mahato

Published by: Pradip Kumar Mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >