आखिर क्यों दामाद ने ससुर पर चाकू से किया हमला, पढ़े पूरी खबर...

पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में घरेलू कलह ने हिंसक रूप ले लिया. इसमें दामाद ने ससुर पर चाकु से हमला कर दिया.

मझगांव: पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में घरेलू कलह ने हिंसक रूप ले लिया. ओडिशा के केन्दुझर जिले के बोलानी थाना अंतर्गत बोलानी डब्ल्यू हाटिंग चौक निवासी दामाद सूरज कुमार धनुवा अपने ससुराल पहुंचा था.

घटना का मुख्य आधार पति-पत्नी के बीच उपजा गंभीर शक और आर्थिक तनाव था. ससुर जेनाराम मुखी के अनुसार, दामाद सूरज ने कर्ज ले रखा था, जिसे चुकाने के लिए उसकी पत्नी लोगों से उधार मांगने का प्रयास करती थी. इसी बात पर सूरज अपनी पत्नी के दो दिनों तक घर से बाहर रहने को लेकर गलत संदेह करने लगा था.

मायके में आ धमका आरोपी दामाद

घटना गुरुवार शाम करीब सात बजे की है. 55 वर्षीय जेनाराम मुखी अपनी परिवार और मायके आई बेटी के साथ घर पर बैठे हुए थे. इसी दौरान सूरज अचानक वहां पहुंच गया और अपनी पत्नी से दो दिनों तक घर में नहीं रहने को लेकर तीखे सवाल-जवाब करने लगा. वह धमकी देते हुए घर पर ही मारपीट पर उतारू हो गया, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल बन गया.

ससुर की गर्दन पर सब्जी काटने वाले चाकू से वार

बहू के साथ हो रहे हंगामे और मारपीट के प्रयास के दौरान जब ससुर जेनाराम बीच-बचाव करने के लिए आगे आए, तो आरोपी दामाद का गुस्सा और अधिक भड़क उठा. उसने आक्रोश में आकर पास रखे सब्जी काटने वाले चाकू से ससुर की गर्दन पर गंभीर वार कर दिया. इस अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई.

ग्रामीणों के जुटने पर भागे आरोपी

चाकू के हमले और धक्का-मुक्की के बीच किसी तरह जान बचाकर जेनाराम घर से बाहर निकले और जोर-जोर से शोर मचाया. उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर इकट्ठा होने लगे. ग्रामीणों की भीड़ को अपनी तरफ आते देख दामाद सूरज और उसके साथ आए अन्य परिजन मौके से फरार हो गए. घायल जेनाराम को तुरंत कुमारडुंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया.

सास से मारपीट और पुलिस में प्राथमिकी दर्ज

इस हिंसक झड़प में केवल ससुर पर ही हमला नहीं हुआ, बल्कि जेनाराम की पत्नी (सास) ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया. कुमारडुंगी थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर 2-3 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Wasiuddin

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >