Chaibasa News : चितपिल में विवाहिता का शव बरामद पिता ने हत्या का आरोप लगाया

पति के बुलावे पर हाट 
गयी थी सीमा : पिता

चक्रधरपुर. टोकलो थाना क्षेत्र के चितपिल गांव में एक 22 वर्षीय महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. मृतका की पहचान सीमा महतो के रूप में हुई है. उसका शव शुक्रवार शाम रायको नदी के किनारे से बरामद हुआ. जानकारी के अनुसार सीमा गुरुवार दोपहर अपने मायके से यह कहकर निकली थी कि वह झरझरा हाट जा रही है. जब वह देर शाम तक नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. शुक्रवार दोपहर में ग्रामीणों ने रायको नदी के पास एक महिला का शव देखा.

महिला के गले पर धारदार हथियार के निशान

मृतका के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान मिले हैं, जिससे गला रेतकर हत्या करने की पुष्टि होती है. मृतका के पिता विनोद महतो और भाई ने पति रतन मुंडा पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार, गुरुवार को सीमा की फोन पर अपने पति से बात हुई थी और उसी के बुलावे पर वह हाट गयी थी. परिजनों का दावा किया है कि इस हत्याकांड में पति के साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं. मृतका अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ कुछ दिन पहले ही मायके आयी थी. टोकलो पुलिस ने शनिवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

कोट

थाना क्षेत्र के रायको नदी किनारे से महिला का शव बरामद हुआ है. परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा होगा.

अंकित कुमार

, थाना प्रभारी टोकलो

मनोहरपुर : कीटनाशक पीने से युवती की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

मनोहरपुर. काशीपुर गांव में शनिवार सुबह 8 बजे दीपिका नायक (18) ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की. गंभीर स्थिति में परिजनों ने उसे तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. परिजनों के अनुसार, दीपिका ने घर में रखी रोगर कीटनाशक की आधी शीशी पी ली थी. हालांकि, उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिवार ने अनभिज्ञता जताई है. सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमार ने बताया कि रोगर एक अत्यंत जानलेवा कीटनाशक है. युवती को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >