रोटरी क्लब के नये अध्यक्ष व सचिव ने ली शपथ

रोटरी क्लब चाईबासा के 66वें शपथ ग्रहण समारोह में अमित पोद्दार अध्यक्ष और सौरव प्रसाद सचिव बने। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

प्रतिनिधि, चाईबासा

टाटा रोड स्थित सनसाइन रेस्टोरेंट में रोटरी क्लब चाईबासा का 66वां शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. सत्र 2026-27 के लिए नये अध्यक्ष रोटेरियन अमित पोद्दार एवं सचिव सौरव प्रसाद को मुख्य अतिथि सह डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मुकेश तनेजा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.

मुख्य अतिथि मुकेश तनेजा ने अपने संबोधन में क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की और नये नेतृत्व को बधाई दी. उन्होंने कहा कि रोटरी के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपार संभावनाएं हैं. इस अवसर पर समाज सेवा और शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न लोगों को सम्मानित किया गया. इनमें हस्तलेखन, वैदिक गणित व एबाकस की शिक्षिकाओं, टाटा लर्निंग केंद्र के संचालकों और बस स्टैंड जलमीनार में सहयोग के लिए बस ओनर एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल रहे. इसके अलावा, अनिल कुमार महतो एवं विवेक शर्मा को क्लब की सदस्यता दिलायी गयी. समारोह में उपाध्यक्ष कविता शर्मा, सह सचिव विनय लोधा, कोषाध्यक्ष कुणाल साव सहित अन्य पदाधिकारियों की नयी टीम घोषित की गयी. मंच संचालन कविता शर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन गुरमुख सिंह खोखर ने किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >