रक्षाबंधन पर हावी महंगाई, 30% तक बढ़ी राखी की कीमत, डोरेमोन वाली राखी डिमांड में

रक्षाबंधन पर महंगाई का असर, राखियों की कीमतों में 30% तक की बढ़ोतरी। चाईबासा बाजार में डोरेमोन और फैंसी राखियों की भारी मांग, जानें क्या हैं लेटेस्ट दाम।

चाईबासा : चाईबासा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के लोग शाम होते ही खरीदारी के लिए राखी दुकानों पर उमड़ रहे हैं. सदर बाजार, पोस्ट ऑफिस चौक, कपड़ापट्टी और बड़ी बाजार समेत विभिन्न प्रमुख जगहों पर 15 से अधिक दुकानें सज चुकी हैं. इससे बाजारों की रौनक और बढ़ जाती है. इस बार कोलकाता से मंगाई गयी. विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियों से बाजार पटा हुआ है.

राखी बाजार पर दिख रही महंगाई की मार

इस वर्ष महंगाई की मार राखी बाजार पर भी साफ तौर पर देखने को मिल रही है. इसके बावजूद ग्राहकों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है. बाजार में 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की रेंज में राखियां उपलब्ध हैं. इस बार साधारण और पारंपरिक धागे वाली राखियों के साथ-साथ बच्चों के बीच ‘डोरेमोन’ वाली राखी की खूब मांग है. डोरेमोन राखी 20 से 70 रुपये तक बिक रही है, जबकि स्टोन जड़ी हुई और फैंसी राखियों की कीमत 60 रुपये से शुरू होकर 300 रुपये तक पहुंच रही है. साथ ही महिलाओं के लिए लूंबा राखियां भी 30 से 150 रुपये के बीच उपलब्ध हैं.


पोस्ट ऑफिस चौक में दुकान.

प्रमुख बाजारों में सजीं दुकानें, कोलकाता से आयीं राखियां

पोस्ट ऑफिस चौक पर महाकाल स्टॉल लगाने वाले विक्रेता मानिक शिवकुमार साव ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी वे दुकान सजाए हैं, जहां 10 रुपये के साधारण धागे से लेकर 100 रुपये तक की स्टोन वाली राखियां बिक रही हैं. वहीं, सदर बाजार के दुकानदार गुरु चरण सोनकर ने बताया कि चाईबासा में त्योहारों के लिए अधिकांश सामान कोलकाता से मंगाया जाता है. इस वर्ष शहर के कपड़ापट्टी, पोस्ट ऑफिस चौक, सदर बाजार मार्ग, काली मंदिर के पास और बड़ी बाजार क्षेत्र में कई दुकानें और स्टॉल लगे हैं, जहां खरीदारों की खासी भीड़ जुट रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिन्हा

सुनील कुमार सिन्हा वर्ष 1998 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें विशेष रूप से रेल एवं अन्य समसामयिक खबरों की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता प्राप्त है. उन्होंने स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की है. अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष दृष्टिकोण और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विश्वसनीय पहचान बनाई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >