Chaibasa News : 109 नये बूथ बनाने का प्रस्ताव, केंद्र में 1200 से कम वोटर होंगे

जिला समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई.

चाईबासा.

जिला समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई. इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल रहे. बताया गया कि जिन मतदान केंद्रों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं, वहां नये मतदान केंद्र बनेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना व मतदान प्रक्रिया को सुचारू व पारदर्शी बनाना है. पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे. त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को ठीक किया जायेगा. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक परिवार के सभी सदस्यों का मतदान केंद्र एक जगह रहे. बताया गया कि जिला में वर्तमान में कुल 1284 मतदान केंद्र हैं. 109 नये मतदान केंद्र के गठन का प्रस्ताव है.

उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबंधित सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. प्रतिनिधियों से अपने स्तर से अभियान के संदर्भ में जागरुकता फैलाने और क्षेत्र के मतदाताओं को प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया. बैठक में अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग, जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी, महेंद्र छोटन उरांव सहित कांग्रेस से त्रिशानु राय, भाजपा से रंजन प्रसाद, झामुमो के इकबाल अहमद, बसपा से जेम्स हेंब्रम व राजद से आफताब आलम उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >