Chaibasa News : नशे में थप्पड़ मारा, तो दो दोस्तों ने बैशाखु की हत्या की, गिरफ्तार

गला दबाकर जान लेने के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए तालाब में फेंका था शव

हाटगम्हरिया. पश्चिम सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के भुइयासाई निवासी वैशाखु ग्वाला की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इनमें पराय बोदरा (32 वर्ष) और बोतल राम गागराई शामिल हैं. उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. प्रभारी थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध कुबूल कर लिया है. ज्ञात हो कि 15 फरवरी की सुबह परम सही टोला स्थित जोड़ा तालाब में एक अज्ञात शव मिला था. मृतक की पहचान भुइयासाई निवासी वैशाखु ग्वाला के रूप में हुई. मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को तालाब में फेंकने का मामला दर्ज किया. पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) और 238/3(5) के तहत केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया.

पार्टी के दौरान हुआ था झगड़ा:

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जगन्नाथपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था. जांच में पता चला कि 15 फरवरी की रात मागे पर्व पर वैशाखु अपने दोस्तों के साथ जोड़ा तालाब के पास बैठकर हड़िया पी रहा था. इसी दौरान नशे की हालत में वैशाखु का अपने दोस्तों से विवाद हो गया. नशे में वैशाखु ने आरोपी बोतल राम गागराई को थप्पड़ जड़ दिया था. इससे आहत और गुस्से में आरोपियों ने वैशाखु पर हमला कर दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

साक्ष्य मिटाने की कोशिश रही नाकाम:

हत्या के बाद आरोपियों ने वैशाखु के शव को पास के जोड़ा तालाब में फेंक दिया, ताकि यह एक दुर्घटना या डूबने का मामला प्रतीत हो. हालांकि, पुलिस की वैज्ञानिक जांच और स्थानीय इनपुट्स के आधार पर दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >