Chaibasa News : पेड़-पौधे ही जीवन के आधार

रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा ने सोमवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए जिला स्कूल चाईबासा परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया.

चाईबासा.

रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा ने सोमवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए जिला स्कूल चाईबासा परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. विद्यालय परिसर में फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे लगाये गये. कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया. कहा कि हर इंसान को प्रकृति की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए. विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रश्मि आल्डा ने कहा कि पाैधरोपण कर बच्चों और समाज के बीच पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने का प्रयास है.

रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा और प्रायोजक एसआर रुंगटा ग्रुप ने समाज को प्रेरित करने वाला जो कदम उठाया है, उसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है. कार्यक्रम संयोजक अमित पोद्दार ने कहा कि हर व्यक्ति पौधरोपण करे. साथ ही पौधे का संरक्षण भी करें. पेड़ ही हमारे जीवन का आधार हैं. यदि हम आज पौधे लगायेंगे तो आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ हवा, स्वच्छ जल और सुरक्षित वातावरण का लाभ उठा पायेंगी. मौके पर क्लब के सचिव केशव दोदराजका, सह सचिव पलक चावला, सौरव राम, दीप्ति सिन्हा व सदस्यगण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >