Chaibasa News : ओवरटाइम की राशि की मांग पर ठेका कर्मियों का प्रदर्शन

गुवा. सेल के जेनरल ऑफिस के समक्ष मजदूरों ने नारेबाजी की

गुवा. गुवा सेल खदान के ठेका कर्मियों को ओवरटाइम का पैसा नहीं मिलने के विरोध में शनिवार को संयुक्त यूनियन और ठेका कर्मियों ने जनरल ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन किया. ठेका कर्मियों ने बताया कि वे महीने में 30 दिन काम करते हैं. ठेकेदार केवल 26 दिन का वेतन दे रहा है. दो महीनों से ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया गया है. ठेका कर्मियों ने जल्द भुगतान की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि प्रबंधन ने शीघ्र भुगतान नहीं किया, तो आगे रणनीति बनाकर चक्का जाम करेंगे. मजदूरों के आंदोलन को देखते हुए सेल प्रबंधन ने बैठक बुलायी. मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने ठेका मजदूरों और संयुक्त यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि आगामी 07 नवंबर तक सभी ठेका कर्मियों का ओवरटाइम भुगतान कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि किसी मजदूर का पैसा नहीं काटा जायेगा. उन्हें पूरे 30 दिनों का वेतन दिया जायेगा. प्रबंधन से आश्वासन मिलने के बाद ठेका मजदूरों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया. इस दौरान झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक), झारखंड मुक्ति मोर्चा यूनियन सहित बड़ी संख्या में ठेका मजदूर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >