Chaibasa News : शादी समारोह में गयी नाबालिग से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को खदेड़कर पकड़ा व पुलिस को सौंपा

मनोहरपुर. मनोहरपुर थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने आयी एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. दुष्कर्म में शामिल दोनों युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मनोहरपुर पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में मनोहरपुर थाना के अभयपुर सरना टोला निवासी अजित तिर्की (19) और काशीजोड़ा गांव निवासी राजू लकड़ा (29) है.

शौच के लिए गयी थी पीड़िता, घात लगाकर बैठे थे आरोपी:

जानकारी के अनुसार युवती अभयपुर गांव में एक शादी समारोह में आयी थी. बुधवार की आधी रात में लड़की शौच के लिए खेत की ओर गयी. वहां पहले से घात लगाये दो युवकों ने लड़की को जबरन खींचकर कुछ दूरी पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. दोनों युवकों के चंगुल से निकल पीड़िता अपने परिजन से मिलकर घटना की जानकारी दी. तब लड़की के परिजन व ग्रामीणों ने मिलकर दोनों आरोपियों को खदेड़कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >