नोवामुंडी मे आधार शिविर से 127 बच्चो को मिला लाभ, अब पोखरिया मे 15 जुलाई और 27 जुलाई को लगेगा आधार केम्प

नोवामुंडी के मिडिल स्कूल में 127 बच्चों का आधार कार्ड बना। अब पोखरिया में 15 और 27 जुलाई को आधार शिविर का आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।

प्रतिनिधि, नोवामुंडी नोवामुंडी प्रखंड के मिडिल स्कूल नोवामुंडी बाजार में आयोजित दो दिवसीय आधार पंजीकरण शिविर का शनिवार रात 8 बजे सफलतापूर्वक समापन हो गया. शिविर में दो दिनों के दौरान कुल 127 स्कूली बच्चों का आधार कार्ड बनाया गया और अपडेट किया गया. आधार कार्ड ऑपरेटर रंजन कुमार दास ने बताया कि शिविर के पहले दिन 57 और दूसरे दिन 70 बच्चों का आधार संबंधी कार्य पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रशासन के सहयोग से शिविर का संचालन बेहतर तरीके से हो पाया और अधिक संख्या में बच्चों को इसका लाभ मिला. शिविर को सफल बनाने में विद्यालय की सहायक प्रधानाध्यापिका सलोमी धनवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने बच्चों के आधार फॉर्म भरने और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कराने में काफी सहयोग किया. उनके प्रयास से अधिक संख्या में बच्चों का आधार कार्ड बन पाया और अपडेट का कार्य भी पूरा हो सका. इधर, आधार सुविधा को ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रखंड के पोखरिया में आगामी 15 जुलाई और 17 जुलाई को आधार पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा. शिविर में आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का कार्य किया जाएगा। ग्रामीणों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर आधार सेवा का लाभ उठाएं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >