रात में दुकान बंद कर गये थे घर, सुबह आये तो देखकर रह गये हैरान...

चंपुआ के बरहमपुर में मोबाइल रिपेयर दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के मोबाइल फोन और सामान उड़ाए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.

जैंतगढ़ : चंपुआ थाना अंतर्गत बरहमपुर करंजिया में सोमवार देर रात एक मोबाइल फोन रिपेयर दुकान से दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल फोन और फर्नीचर चोरी हो गए. बदमाशों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है. लगातार हो रही बारिश का लाभ उठाकर चोरी की घटना काे अंजाम दिया गया है. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है.

दुकान खोला तो देखकर रह गए हैरान

दुकानदार राजेश कुमार पंडा मंगलवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है. अंदर सामान बिखरा पड़ा है. दुकान मालिक ने मंगलवार सुबह चंपुआ थाने में रिपेयर के लिए रखे 20 मोबाइल फोन और दूसरे सामान चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत मिलने के बाद चंपुआ पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Nadeem

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >