वैतरणी पुल पर अब गड्ढों से मिलेगी राहत, विधायक की पहल पर शुरू हुआ काम

जगन्नाथपुर विधायक सोना राम सिंकू ने जनहित में वैतरणी पुल की मरम्मत करवाई। जर्जर पुल के गड्ढों को भरकर आवागमन को सुगम बनाया गया। जानें पूरी खबर।

जैंतगढ़: जगन्नाथपुर के विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोना राम सिंकू की पहल पर शनिवार को वैतरणी पुल की मरम्मत का काम कराया गया. स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक ने अपने स्तर से पुल की मरम्मत करवाने की पहल की. मरम्मत कार्य के लिए जेसीबी, लोडर समेत अन्य मशीनें लगायी गयी. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रमदान कर मरम्मत कार्य में सहयोग किया.

गड्ढों में डब्ल्यूएमएम भरकर किया गया कालीकरण

मरम्मत के दौरान सबसे पहले वैतरणी पुल के एग्जिट होल को खोला गया. इसके बाद पुल पर जमा लूज और पकी मिट्टी को हटाया गया. जगह-जगह बने गड्ढों को डब्ल्यूएमएम और केमिकल युक्त मसाले से भरा गया. इसके बाद गड्ढों के ऊपर कालीकरण किया गया. इससे पुल पर आवागमन को फिलहाल सुगम बनाने का प्रयास किया गया है.

बताया गया कि वैतरणी पुल पिछले करीब तीन वर्षों से जर्जर अवस्था में है. पुल पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और कई स्थानों पर सरिया भी बाहर निकल आया है. बारिश के दौरान पुल से पैदल गुजरना तक मुश्किल हो जाता है. पिछले वर्ष भी विधायक की पहल पर पुल की मरम्मत कराई गयी थी.

स्थायी समाधान के लिए विधानसभा में भी उठा चुके हैं मामला

कांग्रेस नेता मुजाहिद हुसैन ने बताया कि सरकारी प्रक्रिया में देरी और पुल के एनएच-20 पर स्थित होने के कारण इसका मामला केंद्र की एजेंसी के अधीन आता है. राजपथ फोरलेन का मामला भी प्रक्रिया में है. तकनीकी कारणों से पुल का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है. ऐसे में जनता को तत्काल परेशानी से बचाने के लिए विधायक ने अपने स्तर से मरम्मत कराई है. उन्होंने बताया कि पुल के स्थायी समाधान के लिए विधायक सोना राम सिंकू विधानसभा में भी मामला प्रभावी ढंग से उठा चुके हैं.

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वैतरणी पुल क्षेत्र की जनता के लिए लाइफलाइन है. इसकी महत्ता को देखते हुए जनहित में विधायक ने तत्काल मरम्मत की पहल की है. मौके पर ललित दौराई बरू, मिनहाज अख्तर, मुजाहिद हुसैन, मो. इकबाल, मकरध्वज सरदार, दिनेश प्रधान, मंजर आलम, मो. आबिद, नारायण दास, आबिद हुसैन, मो. तस्लीम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Nadeem

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >