Chaibasa News : मालगुजारी रसीद विवाद पर मानकी-मुंडा सख्त

चाईबासा स्थित मंगलाहाट परिसर के मानकी-मुंडा विश्रामागार में शनिवार को मानकी-मुंडा संघ की कोल्हान-पोड़ाहाट केंद्रीय समिति की मासिक बैठक हुई.

चाईबासा.

चाईबासा स्थित मंगलाहाट परिसर के मानकी-मुंडा विश्रामागार में शनिवार को मानकी-मुंडा संघ की कोल्हान-पोड़ाहाट केंद्रीय समिति की मासिक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा ने की. बैठक में कहा गया कि अंचल प्रशासन मालगुजारी रसीद की कार्बन कॉपी जमा करने का दबाव दे रहा है. इसका विरोध किया गया. मानकी-मुंडाओं ने कहा कि हमें सालाना मांग की राशि अंचल कार्यालय में जमा करनी होती है. मालगुजारी रसीद की कार्बन प्रति मानकी-मुंडा के कार्यालय की प्रति है.

मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को बाध्य होंगे

बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की गया. सभी सामाजिक संगठन के नेतृत्वकर्ता व मुंडा-मानकी समन्वय समिति का गठन किया गया. सभी अंचल कार्यालयों पर आर्थिक नाकेबंदी करने, डीसी ऑफिस की तालाबंदी आदि मांग सरकार से मांग गयी. कहा गया कि झारखंड सरकार मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो कोल्हान के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे.

डीसी पर कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी जतायी

बैठक में बीते 9 सितंबर को उपायुक्त के खिलाफ निकाली गयी आक्रोश रैली की समीक्षा की गयी. कहा गया कि अब तक उपायुक्त पर झारखंड सरकार ने कार्रवाई नहीं की. इससे रैयत, मानकी, मुंडा व सभी सामाजिक संगठन काफी नाराज हैं. बैठक में संघ के महासचिव में चंदन होनहागा, कालीचरण बिरूवा, मोरन सिंह तामसोय, कृष्ण सामड, इंद्रजीत हेंब्रम, राज बंकिरा, सन्नी सिंकु, अमृत माझी, पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल, महेंद्र जामुदा, आदिवासी होे समाज महासभा सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सोय, नागेन सोय, साधु हो, रेयांस सामड, शंकर चातोंबा, मंजीत हांसदा, सुषमा बुड़ीउली, बिरसा मुंडा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >