70 पुड़िया गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

चाईबासा पुलिस ने एसोसिएशन ग्राउंड के पास से 70 पुड़िया गांजा के साथ सुरेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्रतिनिधि, चाईबासा सदर थाना अंतर्गत एसोसिएशन ग्राउंड के पास से अवैध गांजा की बिक्री करते पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपी सुरेश कुमार यादव (47) सदर थाना क्षेत्र के ग्वालापट्टी का रहनेवाला है. वर्तमान वह चाईबासा के पुलहातु दुर्गा पासवान के घर पर किराये के मकान पर रहता हे. एसडीपीओ बहामन टुटी ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 9 जुलाई 2026 को सदर थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा एसोसिएशन ग्राउंड के पास अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही है. इस आशय का सनहा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी गयी. एसपी के निर्देशानुससर एसडीपीओ, दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार, सदर थाना प्रभरी हीरालाल महतो, पुअनि केशव मेहता , सअनि धर्मेंद्र कुमार के साथ संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया और छापामारी दल उक्त स्थल पर पहुंची तो एक व्यकि पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे दल द्वारा पकड़ लिया. इसके बाद उसका नाम पूछने पर अपना नाम सुरेश कुमार यादव बताया. उसकी तलाश लेने पर उसके पैंट के पाॅकेट और उनके समीप रखे 70 पुड़िया गांजा ।वजन करीब करीब 260 ग्राम) पांच पीस गोगो (गांजा भरा हुआ सिगरेट) नकद 6,500 रूपये और एक मोूबाइल बरामद किया गया. बरामद अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. जिसके पश्चात इसकी विधिवत गिरफ़्तारी की गयी. छामापर दल एसडीपीओ बहामन टुटी, अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी हीरालाल महतो, पुअनि केशव कुमार मेहता, सअनि धर्मेंद कुमार सिंह, पीटर लियोनार्ड डुंगडुंग व मुनुरेन लुगुन शमिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bhagirathi Mahato

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >