बंदगांव. करंजो में आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन फ़ोटो
बंदगांव. बंदगांव के करंजो स्थित बिरसा सेवा संस्थान में गुरुवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव तथा भाजपा के एसटी जिला अध्यक्ष तीरथ जामुदा शामिल हुए. मौके पर समीर उरांव ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प केवल नारा नहीं, बल्कि यह देश की आत्मा और विकास का मंत्र है. इस अवसर पर मालती गिलुवा, तीरथ जामुदा, प्रताप कटियार महतो, बीजू प्रमाणिक, दुर्योधन प्रधान, गोरखनाथ बोदरा, कामाख्या प्रसाद साहू, गणेश तांती, शिवलाल रवानी, रोहित प्रधान, अर्जुन प्रधान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
