गुवा.
मेघाहातुबुरु स्थित सेल के मेंटेनेंस सिविल ऑफिस में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है. शुक्रवार देर रात चोरों ने ऑफिस परिसर में बने तीन स्टोर रूम का ताला चटकाया और लगभग 30 हजार रुपये मूल्य के कीमती उपकरणों पर हाथ साफ कर फरार हो गए. इस घटना के बाद से स्थानीय ठेकेदारों, सेल कर्मचारियों और आम जनता में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है.लाखों का ठेका, हजारों की चोरी: वेल्डिंग व कटर मशीन ले उड़े चोर
घटना को लेकर पीड़ित सेल ठेकेदारों, बोरेन और शिबू सरकार ने बताया कि वे अपनी साइट के काम के लिए शुक्रवार (12 जून) को ही नयी वेल्डिंग मशीन और अन्य जरूरी उपकरण खरीदकर लाए थे. इन सामानों को सुरक्षित रखने के लिए मेंटेनेंस सिविल ऑफिस के स्टोर रूम में रखा गया था, लेकिन रात के अंधेरे में शातिर चोरों ने धावा बोल दिया.चोरी गये सामान की सूची:
एक ब्रांड न्यू वेल्डिंग मशीन, कटर-ग्राइंडिंग मशीन, भारी मात्रा में कॉपर केबल (तांबे का तार), दो एक्सटेंशन बोर्ड, चार पुराने पंखे तथा अन्य उपयोगी निर्माण सामग्री.7 बार हो चुकी है चोरी, फिर भी नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि मेंटेनेंस सिविल ऑफिस चोरों के लिए ””””सॉफ्ट टारगेट”””” बन चुका है. यह यहां पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी इस परिसर में 6 से 7 बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं. इतनी बार घटनाएं होने के बावजूद सेल प्रबंधन या संबंधित विभाग द्वारा सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए. परिसर में न तो पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है और न ही अब तक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं.
