Chaibasa News : लखटकिया फुटबॉल प्रतियोगिता 20 से, मैदान का किया गया समतलीकरण

विजेता टीम को दो लाख और उपविजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 30 हजार

चक्रधरपुर. बुढ़ीगोड़ा में 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक लखटकिया फुटबॉल प्रतियोगिता सह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर सोमवार को कल्याण मंच बुढ़ीगोड़ा द्वारा मैदान का समतलीकरण किया गया. आयोजन समिति के सचिव सुरेश पान ने बताया कि 20 से 26 दिसंबर तक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा. 25 दिसंबर को खेलकूद प्रतियोगिता होगी. फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच 26 दिसंबर को खेला जायेगा. खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, बच्चों की दौड़, बच्चियों की दौड़ बड़ी लड़कियों की दौड़, महिलाओं का चप्पल रेस तथा महिलाओं के लिए साड़ी ड्रेस प्रतियोगिता होगी. साथ ही आदिवासी डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा. फुटबॉल की विजेता टीम को 2 लाख नकद इनाम दिया जाएगा. जबकि उपविजेता टीम को 1 लाख 30 हजार, तृतीय विजेता को 55 हजार, चतुर्थ विजेता को 55 हजार, पांचवें से आठवें विजेता को 25-25 हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा. मैन ऑफ द सीरीज पांच हजार, बेस्ट गोलकीपर 3 हजार तथा बेस्ट स्कोरर को 3 हजार रुपये इनाम स्वरुप दिये जायेंगे. खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को भी नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा. प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ी मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा. विदेशी खिलाड़ी 22 व 23 दिसंबर को अपना प्रदर्शन दिखायेंगे. इस मौके पर रांदो खंडाइत, सोनाराम कोंडाकेल, रतन बोदरा, मदन तांती, विमल खंडाइत, राइफल बोदरा, रामलाल बोदरा, अमृत बोदरा, सालुका कोंडाकेल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >