मजदूर संगठन का हुआ विस्तार, 20 नए सदस्य हुए शामिल

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की चिड़िया इकाई में सदस्यता विस्तार कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 20 नए सदस्यों को संगठन में शामिल कर जिम्मेदारी सौंपी गई।

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, चिड़िया इकाई का केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को चिड़िया स्थित संगठन के कार्यालय-सह-आवास में सदस्यता विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों से 20 नए सदस्यों को संगठन में शामिल किया गया.


नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों में मीरा दास को महिला कोषाध्यक्ष, प्रीति राउत नाग को बेरोजगार महिला उपाध्यक्ष, सीमा समद को सक्रिय सदस्य तथा शंभू सिंह बड़ाइक को कोषाध्यक्ष बनाया गया. मनोहरपुर क्षेत्र के माइंस मजदूरों की ओर से लाला टोपनो, निरोध नायक एवं नवीन चंद्र नायक को सक्रिय सदस्य, धनीराम अंगरिया को उपाध्यक्ष, शिव शंकर बड़ाइक को उप महामंत्री, राजेश नेवार को युवा वर्ग का सह सक्रिय सदस्य, मुकु बायपाई को कार्यकारिणी सदस्य तथा राजेश नायक और तुलसी कछुआ को संगठन में शामिल किया गया.सप्लाई मजदूरों की ओर से लक्ष्मण लकड़ा एवं बलराम बड़ाइक, जबकि चिड़िया माइंस मजदूरों की ओर से फ्रांसिस हंस,वसंत कोल एवं दीपक मुंडारी को संगठन की सदस्यता दिलाई गई. इस अवसर पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के नेता रामा पांडे ने कहा कि संगठन में छल-कपट और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उन्होंने नव-शामिल सदस्यों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए मजदूरों के हित में ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की अपील की.मौके पर काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >