झारखंड में एक करोड़ के इनामी नक्सली के दस्ते के साथ मुठभेड़, कैंप धवस्त, कई अत्याधुनिक हथियार बरामद

1 करोड़ के इनामी नक्सली के दस्ते के साथ पुलिस और नक्सलियों की चाईबासा में मुठभेड़ हुई. जिसमें पुलिस ने नक्सली वर्दी, बर्तन व दैनिक उपयोग नामक बरामद किया

भाकपा माओवादी केंद्रीय कमेटी के सदस्य और एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा का दाहिना हाथ कहे जानेवाले सैक सदस्य अजय महतो के दस्ते के साथ बुधवार को पुलिस की मुठभेड़ हो गयी. घटना चाईबासा के रेंगड़ाहातू गांव के पास हुई. इस दौरान सुरक्षाबलों ने माओवादियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया. अजय महतो 25 लाख का इनामी है.

चलाया गया संयुक्त अभियान :

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, छह सितंबर को अजय महतो दस्ता की सूचना पर चाईबासा पुलिस, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सघन अभियान चलाया. बुधवार की सुबह सर्च के दौरान माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद दस्ता भाग निकला. इसके बाद माओवादियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया.

यहां से टेंट, नक्सली वर्दी, बर्तन व दैनिक उपयोग का सामान पुलिस ने बरामद किया.ज्ञात हो कि पिछले दिनों चाईबासा व सरायकेला के सीमावर्ती ट्राइ-जंक्शन क्षेत्र में संयुक्त अभियान में दो माओवादी मार गिराये गये थे. घटनास्थल से कई अत्याधुनिक हथियार व गोलियां बरामद हुई थीं. वहीं झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ में भी नक्सलियों के कैंप को धवस्त किया गया था. यहां से काफी संख्या में लैंड माइंस, गोली व विस्फोटक बरामद किये गये थे. चाईबासा जिले के सारंडा जंगल में माओवादियों के इस्टर्न रीजनल ब्यूरो का हेड र्क्वाटर है. एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा उर्फ सागर और असीम मंडल रणनीति बनाकर विध्वंसक कार्रवाई को अंजाम देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >