घूमने के बाद लौटते समय अनियंत्रित हुई बाइक, जगन्नाथपुर के युवक की मौत, युवती गंभीर

पीछे से कार चालक ने दिखायी इंसानियत, दोनों को पहुंचाया अस्पताल

गुवा.

किरीबुरु-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग स्थित वायरलेस ढलान पर मंगलवार की शाम लगभग 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसके साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.

मृतक की पहचान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बड़ानंदा निवासी आकाश बोबोंगा (पिता- दिवंगत बारिका बोबोंगा) के रूप में हुई है. वहीं, घायल युवती राधि लागुरी (21 वर्ष, पिता-राम सिंह लागुरी) जगन्नाथपुर के ही ऊईसिया की रहने वाली है. जानकारी के अनुसार, दोनों दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों से दोस्तों के साथ किरीबुरू घूमने आये थे. शाम को वापस लौटने के दौरान वायरलेस ढलान के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसा इतना भीषण था कि आकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

कार चालक ने दिखायी मानवता, पहुंचाया अस्पताल

घायल युवती की बहन बुधनी लागुरी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद उस मार्ग से गुजर रहे एक अज्ञात कार चालक ने दोनों को तुरंत सेल अस्पताल, किरीबुरू पहुंचाया. सेल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एमएस दास ने बताया कि घायल युवती राधि लागुरी का उपचार जारी है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर है. इधर, पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण ढलान पर बाइक का अनियंत्रित होना माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >