Chaibasa News : खेल के नाम पर शुल्क वसूलना अनुचित

कोल्हान विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में है. विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों से खेल के नाम पर जबरन शुल्क वसूलने का आरोप लगा है.

चाईबासा.

कोल्हान विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में है. विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों से खेल के नाम पर जबरन शुल्क वसूलने का आरोप लगा है. झामुमो के जिला छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष सनातन पिंगुवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नामांकन के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी से 50 रुपये खेल शुल्क के नाम पर लिया गया. अब तक एक भी विद्यार्थी को खेल सामग्री उपलब्ध नहीं करायी गयी है. यह छात्रों के साथ खुला अन्याय है.

सनातन पिंगुवा ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है. विश्वविद्यालय प्रशासन खेल को आय का साधन बनाकर छात्रों से वसूली कर रहा है. हजारों छात्रों से ली गयी राशि कहां खर्च हुई, इसकी कोई जानकारी आज तक सार्वजनिक नहीं की गयी है. खेल के नाम शुल्क वसूलना पूरी तरह से अनुचित है. छात्रों से लिये गये पैसे का हिसाब देना विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है. शुल्क लेने के बावजूद खेल संबंधी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराना, यह भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है. यदि जल्द ही खेल सामग्री उपलब्ध नहीं करायी गयी और प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं किया गया, तो छात्र सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को चाहिए कि खेल शुल्क की पूरी राशि का विवरण छात्रों के बीच साझा करे और इसका सही उपयोग सुनिश्चित करे. झामुमो छात्र मोर्चा के जिला सचिव अनुज पूर्ति ने कहा कि छात्र अब जागरूक हैं. अपनी मेहनत की कमाई का दुरुपयोग सहन नहीं करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >