30 सितंबर से इन 4 ट्रेनों का नया स्टॉपेज, जानें भोदवाल माजरी में कब रुकेंगी

79वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने खास सुविधा दी है. भोदवाल माजरी स्टेशन पर चार ट्रेनों का अस्थायी ठहराव स्वीकृत किया गया है, जिससे यात्रा आसान होगी.

चक्रधरपुर: 79वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम को लेकर रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा दी है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने भोदवाल माजरी स्टेशन पर चार ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को मंजूरी दी है. यह ठहराव 30 सितंबर से 31 अक्तूबर तक रहेगा. इस दौरान चारों ट्रेनें स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेंगी.

भोदवाल माजरी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव से टाटानगर से निरंकारी संत समागम में जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी. इससे उन्हें समागम में पहुंचने के लिए यात्रा की सुविधा मिलेगी.

भोदवाल माजरी स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनें

18102 जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस 30 सितंबर से ठहराव समय : 04.24 से 04.26 बजे तक

18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस 30 सितंबर से ठहराव समय : 22.25 से 22.27 बजे तक

18301 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस 29 सितंबर से ठहराव समय : 04.24 से 04.26 बजे तक

18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस 29 सितंबर से ठहराव समय : 22.25 से 22.27 बजे तक

दो मिनट का होगा ठहराव

रेलवे की मंजूरी के अनुसार, इन ट्रेनों का भोदवाल माजरी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दो मिनट का होगा. यह व्यवस्था निरंकारी संत समागम को ध्यान में रखते हुए की गयी है. इससे टाटानगर और आसपास के क्षेत्रों से समागम में जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान सुविधा मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुशील कुमार महतो

सुशील कुमार महतो के पास 21 वर्षों की पत्रकारिता का अनुभव है. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से बीएससी किया है. उन्होंने खोजी पत्रकारिता, राजनीतिक एवं सामाजिक विश्लेषण, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे और जनसरोकार से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है. वे दो-तीन वर्षों से डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं और आधुनिक पत्रकारिता के माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को व्यापक स्तर तक पहुंचा रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के चक्रधरपुर कार्यालय में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >