IED विस्फोट में घायल जवान शहीद, विधायक के भाई समेत दो लोगों का इलाज जारी

IED Blast In Jharkhand: ओडिशा-झारखंड सीमा के सारंडा क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के एएसआई महेंद्र लश्कर शहीद हो गए. विस्फोट में विधायक के भाई समेत दो जवान घायल हुए हैं. अस्पताल में उनका इलाज जारी है.

IED Blast In Jharkhand: ओडिशा-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र में सारंडा के बाबूडेरा के पास शुक्रवार शाम को हुए आईईडी विस्फोट में घायल हुए एएसआई महेंद्र लश्कर इलाज के दौरान शहीद हो गए. शहीद महेंद्र लश्कर मूल रूप से असम के नवगांव के निवासी थे. उनकी मौत की पुष्टि सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट अंबुज मुथाल ने की.

विस्फोट में घायल हो गये थे तीन जवान

विस्फोट में घायल अन्य जवानों में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा, सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र गागराई और एएसआई महेंद्र लश्कर शामिल थे. तीनों को तुरंत इलाज के लिए राउरकेला के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान एएसआई महेंद्र लश्कर की मौत हो गई. वहीं, इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा और जवान रामकृष्ण गागराई का इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, घायल रामकृष्ण गागराई खरसावां विधायक दसरथ गागराई के भाई हैं.

Also Read: रांची में राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, 2 अपराधियों को लगी गोली, 4 हथियारबंद गिरफ्तार

इंस्पेक्टर कौशल मिश्रा को सबसे पहले लाया गया था इलाज के लिए

विस्फोट के बाद शुक्रवार की देर शाम इंस्पेक्टर कौशल मिश्रा को सबसे पहले इलाज के लिए लाया गया था. इसके बाद महेंद्र लश्कर और रामकृष्ण गागराई को देर रात अस्पताल लाया गया. इस दौरान महेंद्र की मौत हो गई. सभी घायलों और शहीद सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान हैं. अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: Jharkhand Cabinet Date: कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर को, कई अहम फैसलों को मिल सकती है मंजूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >