Chaibasa News : मामा के घर आया युवक ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, करंट लगने से हुई मौत

चक्रधरपुर प्रखंड के रामचंद्रपुर गांव का रहने वाला था युवक

चक्रधरपुर

. चक्रधरपुर थाना के देवगांव में गुरुवार तड़के एक हृदयविदारक घटना घटी. यहां अपने मामा के घर आये एक युवक की ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ने के कारण करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान रामचंद्रपुर गांव निवासी गंगा तांती के रूप में हुई है. घटना सुबह 4.30 बजे की है. चक्रधरपुर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार गंगा तांती अपनी पत्नी के साथ बुधवार को देवगांव निवासी अपने मामा बाबू तांती के घर आया था. घर छोटा होने के कारण गंगा घर के बाहर सोया हुआ था. गुरुवार सुबह करीब 4.30 बजे के बीच वह अचानक उठा और पास ही स्थित बिजली के ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया. इसी दौरान वह 11,000 वोल्ट के हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया और ट्रांसफॉर्मर से ही चिपक गया. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और चक्रधरपुर पुलिस को सूचित किया. बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति बंद किए जाने के बाद पुलिस ने युवक के शव को ट्रांसफॉर्मर से नीचे उतारा. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.

पति और पत्नी दोनों का इलाज चल रहा था : बड़े भाई

घटना के सूचना मिलते ही मृतक गंगा तांती के बड़े भाई जुगल तांती घटनास्थल के पास पहुंचे. उन्होंने बताया कि वह पत्नी के साथ अपने मामा के घर देवगांव आया था. पर दिमागी स्थिति खराब होने के कारण वह ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया. इससे उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि भाई के साथ पत्नी की भी दिमागी स्थिति खराब है. दोनों का इलाज चल रहा था. मृतक दैनिक मजदूरी का काम करता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >