Chaibasa News : शिक्षा व खेलकूद बच्चों के विकास के लिए जरूरी: दास

अभिभावकों से अपील- बच्चों की पढ़ाई के साथ खेलकूद पर भी ध्यान दें

झींकपानी. श्रीश्री सरस्वती पूजा समिति की ओर से नुक्कड़ नाटक और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि इस्माइल सिंह दास ने कहा कि शिक्षा और खेलकूद दोनों जरूरी हैं. शिक्षा से ज्ञान और शिष्टाचार मिलता है, जबकि खेलकूद बच्चों के मानसिक विकास और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों की पढ़ाई के साथ खेलकूद पर भी ध्यान दें. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कोंदोवा पंचायत के मुखिया ललित होनहागा, उपमुखिया छाया रानी देवी, ग्राम प्रधान विरेंद्र दास और वार्ड सदस्य ज्योति देवी उपस्थित थे. कार्यक्रम में कक्षा एक से पांचवीं के बच्चों के लिए शिक्षा के महत्व पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया. वहीं छठवीं से आठवीं के बच्चों को बाल विवाह रोकने के विषय पर जागरूक किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कृष्णा दास, पृथ्वी दास, छोटू दास, साहिल दास, अरुण दास, रोशन दास, गिरजा दास आदि का योगदान रहा.

प्रतियोगिताओं में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

कक्षा 1-5:

आदित्य दास प्रथम, निखिल दास द्वितीय-

कक्षा 5-6:

प्रियांशु कुमार प्रथम, वर्षा दास द्वितीय-

कक्षा 7-8:

संतोष कुमार दास प्रथम, राहुल कुमार दास द्वितीय

चित्रांकन:

गुंजन कुमारी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

खेलकूद प्रतियोगिता

मैजिक चेयर :

विनीता कुमारी प्रथम, जयश्री देवी द्वितीय

बिस्कुट रेस:

शंकर दास प्रथम, रचित पान द्वितीय

महिलाओं

की बैलून फोड़:

गूंजन कुमारी प्रथम, श्वाति कुमारी द्वितीय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >