Chaibasa News : झारखंड के विकास के लिए भाजपा का साथ दें : गीता कोड़ा

भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने जगन्नाथपुर के गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

नाेवामुंडी.

जगन्नाथपुर विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने रविवार को नरसिंहपुर, गोरेयाडुबा, बेलपोसी, पोकम, राजाबासा, रंगामटिया, जैंतगढ़, नया बाजार बाबुसाईं, बेहरासाई, दलपोसी, बांसकटा, कादोकोड़, मानिकपुर, ब्रह्मापुर, पदमपुर, खमनियां, आदिवासी टोली, जुगीनंदा, भनगांव, रामोसाई, गितिलपी, कोड़ासाई, सियालजोड़ एवं देवगांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान ग्रामीणों ने गीता कोड़ा का ढोल-नगाढ़े के साथ स्वागत किया. मौके पर श्रीमती कोड़ा ने भाजपा को वोट देकर विजयी बनाने का आग्रह किया. उन्होंने लोगों को कहा कि झारखंड के विकास के लिए भाजपा का साथ दें. कहा कि रोटी, माटी व बेटी को बचाना है, तो भाजपा का साथ देना होगा. श्रीमती कोड़ा ने कहा कि आपका एक मत जगन्नाथपुर से भाजपा का विधायक बनायेगा. झारखंड में सुशासन की सरकार बनेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >