Chaibasa News : वन विभाग ने 65 बोटा साल की लकड़ी जब्त किया

चालक फरार, वन विभाग ने कार्रवाई शुरू की

बंदगांव. बंदगांव प्रखंड की टेबो घाटी से वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में साल की लकड़ी जब्त किया है. वन विभाग ने कांडीयांग गांव के पास से 65 साल का बोटा जब्त किया है. वन विभाग के मुताबिक साल की लकड़ियों को काटकर दूसरे जगह भेजने के लिए जमाकर रखा गया था. इसकी सूचना मिलने पर सोंगरा वन प्रक्षेत्र के रेंजर ललन उरांव के नेतृत्व में मंगलवार को वनकर्मियों ने जब्त कर लिया.

पुलिस ने 8.50 एकड़ में लगी अफीम की खेती नष्ट की

बंदगांव. जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को करीब 8.50 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट कर दिया. पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई बंदगांव और टेबो थाना क्षेत्र में की गयी. बंदगांव थाना के ग्राम लुम्बई में करीब 3.5 एकड़ में अफीम की फसल को नष्ट किया गया. वहीं, टेबो थाना के ग्राम सारुबेड़ा में करीब 5 एकड़ में लगी अफीम की खेती को भी उखाड़ फेंका गया. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इस मौके पर बंदगांव थाना प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल, टेबो थाना प्रभारी विक्रांत कुमार एवं पुलिस के जवान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >