बेटी की ससुराल आये पिता की पत्थर से कूचकर हत्या

मुफस्सिल थाना के गुइरा के पास से एक व्यक्ति का शव मिला है. परिजनों ने आरोपी लगाया कि ग्रामीणों ने पत्थर कूचकर उसकी हत्या कर दी है.

चाईबासा. मुफस्सिल थाना के गुइरा के पास से एक व्यक्ति का शव मिला है. शव की पहचान तांतनगर ओपी क्षेत्र के कड़िया सिंदरी गांव निवासी बहादुर मुंडा (47) के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया. सूचना पर मृतक के परिजन सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की. परिजनों ने बताया कि मृतक ओडिशा के जोड़ा में मिस्त्री का काम करता था. शुक्रवार को वह अपने बेटी व दामाद के घर चाईबासा के गुटुसाई (महुलसाई) टोला आया था. उसी दिन शाम को घर से कहीं निकल गया. खोजबीन करने पर भी नहीं मिला. फिर सदर थाना में लापता होने की शिकायत दर्ज करायी गयी. परिजनों ने बताया कि मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. वह ओडिया बोलता था. वहीं, परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव की ओर निकाल जाने से ग्रामीणों ने चोर समझ कर उसकी पत्थर से कूचकर हत्या कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >