डायन बिसाही पर ग्रामीणों ने आग से जलाये किसान सिंकू की मौत

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में डायन बिसाही के आरोप में जिंदा जलाए गए किसान सिंकू की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में पहले ही पत्नी और बच्चे की जान जा चुकी है।

प्रतिनिधि, चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कलाइया गांव के कुदासाई टोला में डायन बिसाही को लेकर आग से जलाये किसान सिंकू (40) की शुक्रवार शाम को मौत हो गयी. पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. उसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा था. उसे शुक्रवार सुबह अस्पताल से घर ले लगा था. जहां शाम को उसकी मौत हो गयी.

ज्ञात हो कि फरवरी 2026 को कलाइया गांव में ग्रामीणों ने डायन बिसाही का आरोप लगाकर किसान सिंकु और उसकी पत्नी ज्योति सिंकुऔर एक साल के बच्चे को पेट्रोल डालकर आग लगा दिया गया था. जिसमें उसकी पत्नी ज्योति सिंकु और उसका एक साल का मासूम को जिंदा जला दिया गया था. मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी थी.आग लगाने के बाद किसान सिंकु रात के अंधेरे में भाग कर किसी तरह से कुमारडुंगी थाना पहुंचा था. उसका शरीर गंभीर रूप से झुलस गया था. वर्तमान उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था.

अस्पताल में उसकी छोटी पत्नी जानी सिंकू देखभाल कर रही थी. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने उसकी गोतनी ज्योति सिंकु को डायन कहकर सपरिवार को खत्म करने की साजिश रची थी. इधर, पुलिस ने बताया था कि गांव में पिछले कुछ दिनों से कुछ लोगों की बीमारी और मवेशियों की अचानक हो रही मौत को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था. ग्रामीणों का एक समूह उक्त मिला को ही जिम्मेदार ठहरा रहा था और उसे डायन करार दिया था. आधी रात को जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहे थे. तब करीब 12 लोगों का समूह हथियारों और पेट्रोल के सारूथ पीड़ितत के घर में घुस गया और सो रहे परिवारों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गयी थी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bhagirathi Mahato

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >