Chaibasa News : रचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति के लिए प्रतियोगिताएं जरूरी: प्राचार्य

जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में बुधवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कुल 38 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

चक्रधरपुर.

जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में बुधवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कुल 38 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन और पर्यवेक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीनिवास कुमार के देखरेख में किया गया. प्रतियोगिता का विषय झारखंड में पर्यटन के विकास की स्थिति एवं संभावनाएं रखा गया था. प्रतिभागियों को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए एक घंटे का समय दिया गया.

मूल्यांकन के उपरांत सेमेस्टर-2 की छात्रा अंजला महतो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. द्वितीय स्थान सेमेस्टर-2 के मासूम बोदरा को मिला, जबकि तृतीय स्थान संयुक्त रूप से सेमेस्टर-2 की मनीषा महतो और सेमेस्टर-1 की पूजा मुंडू को प्रदान किया गया. विजेता छात्रों को प्राचार्य श्रीनिवास कुमार एवं डॉ. अरुण कुमार ने हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. प्राचार्य ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच और अभिव्यक्ति की क्षमता को निखारने में सहायक होती हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. नजरुल इस्लाम, प्रो. मेरिनिला हांसदा, प्रो. मालती, प्रो. सुजीत मिश्र और प्रो. मनसा महतो का विशेष सहयोग रहा. जानकारी दी कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 नवंबर को भाषण का आयोजन होगा. जिसका विषय झारखंड के विकास की चुनौतियां एवं संभावनाएं निर्धारित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >