पांड्राशाली के ऊपर लोटा गांव में कच्चा मकान ढहा, मलवे से दबने से बुजुर्गे की मौत

चाईबासा के पांड्रासाली में भारी बारिश के चलते कच्चा मकान गिरने से 64 वर्षीय बुजुर्ग की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

चाईबासा. पांड्रासाली ओपी अंतर्गत ऊपर लोटा गांव में लगातार हो रही रही बारिश से एक कच्चा मकान ढ़ह गया. इससे मलबे से दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गयीं. घटना गुरूवार सुबह 11 बजे की है. मृतक की पहचान ऊपरलोटा गांव निवासी 64 वर्षीय सुखलाल पाड़ेया के रूप में हुई. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी. परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

मकान की दीवार गिरने से हुई मौत

परिजनों ने बताया कि गांव के मनोज गोप का मकान ढह गया है. मृतक मनोज गोप के घर से होकर गुजर रहा था. उसी दौरान अचानक बारिश से गीला कच्चा मकान का दीवार भरभरा कर ढह गया. जिससे सुखलाल पाड़ेया के ऊपर मलबा गिर गया. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और मलवा हटाने में जुटे गये.

काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बुजुर्ग को बाहर निकाला. लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. परिजनों ने बताया कि बारिश से मनोज गोप के मकान का आधा हिस्सा ढह गया था. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >