चाईबासा: तांतनगर ओपी अंतर्गत कुंबराम गांव में खेल-खेल के आपसी विवाद में दो भाइयों के बीच विवाद हुआ. गुस्से में आकर बड़े भाई ने छोटे भाई को चापड़ से सिर पर मार कर घायल कर दिया.घायल विजय पूर्ति का सिर में गंभीर चोट आयी है. उसे उपचार कराने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया.
अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है. घटना गुरुवार दिन की है. जानकारी के अनुसार गांव में इमली का दान से छक्का पंजा दोनों भाई खेल रहे थे. खेल में जीतने परजश्न मनाने लगा तो बड़े भाई नाराज हो गया. जिससे गुस्से में आकर चापड़ से सिर पर हमला कर दिया.
