Chaibasa News : सोशल मीडिया की खबरों को बिना जांचे फाॅरवर्ड न करें

सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो ने शहर की सभी दुर्गा पूजा समितियों से पूजा के दौरान अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की है.

चाईबासा.

सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो ने शहर की सभी दुर्गा पूजा समितियों से पूजा के दौरान अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की है. कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली किसी भी खबर को जांचे-परखे बिना फाॅरवर्ड न करें. उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था शहर के लिए सर्वोपरि है और इसे बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. सोमवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित प्रशासनिक अधिकारियों और दुर्गा पूजा समितियों की संयुक्त बैठक में एसडीओ ने कहा कि सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान करते हुए हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनायी जाए. किसी भी समस्या की स्थिति में लोग तुरंत प्रशासन से संपर्क करें. उन्होंने आश्वासन दिया कि पूजा शुरू होने से पहले शहर की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. बैठक में सदर एसडीपीओ बहामन टूटी ने सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन करने, पंडालों में आवश्यक सुरक्षा उपाय करने और जिम्मेदार लोगों को वॉलंटियर बनाने की सलाह दी.

सड़कों की मरम्मत व गड्ढों को भरना प्राथमिकता : संतोषिनीनगर परिषद प्रशासक संतोषिनी मुर्मू ने बताया कि पूजा से पूर्व सभी पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई, फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा. साथ ही जर्जर सड़कों की मरम्मत, गड्ढों की भराई, नालियों की सफाई और सड़कों के किनारे रखे बिल्डिंग मटेरियल को हटाने का काम भी पूरा किया जाएगा. पंडालों में बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने विभिन्न समितियों की समस्याओं को बैठक में रखा. इस पर एसडीओ ने पीएचइडी और विद्युत विभाग के अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार ने पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी दी. सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार ने भी अपने विचार रखे.

बैठक में ये थे उपस्थित

मौके पर सदर थाना के मेघनाथ मंडल, मुफ्फसिल थाना के प्रभारी चंद्रशेखर, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक राजीव नयनम, मधुसूदन अग्रवाल, विजय राज यादव,उपाध्यक्ष त्रिशानु राय, राजू यादव, चंदन पांडेय, महासचिव आनंद प्रियदर्शी, संयुक्त सचिव आशीष सिन्हा, बुल्लू दास, कोषाध्यक्ष नवल किशोर डे, सह कोषाध्यक्ष विनेश गुप्ता सहित सभी पूजा समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >